Live on NaukriTime
Welcome To naukri,Nakritime,Sarkari Result, Sarkari Exam,sarkarijob,sarkarijobfind,sarkari (NaukariTime.com)
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Weekly Tarot Horoscope(5th-11th march) 2023: जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह-Very Useful

Weekly Tarot Horoscope(5th-11th march) 2023: जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

मेष- इस सप्ताह आमदनी की स्थिति रहेगी, लेकिन आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। व्यापार में कई ऑर्डर मिलने की संभावना है। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर काफी गंभीर रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के चक्करों से मुक्ति मिलेगी। रिश्तेदारों से लंबे समय से चला आ रहा विवाद भी समाप्त होगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आएगी।

उपाय- गौ माता को हरा चारा खिलाएं।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 3

वृष- कार्यक्षेत्र में इस सप्ताह कई लाभ होंगे। कठिन कार्य को आप टीम की आपसी सहमति से करने में सफल रहेंगे। व्यापार करने वाले लोग अपने काम को पूरा समय देंगे। सप्ताह के अंत में विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। घर में किसी सदस्य की ओर से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। समय पर नींद पूरी न होने से सिरदर्द हो सकता है।

उपाय- माता लक्ष्मी की पूजा करें।
शुभ रंग-  लाल
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 1

मिथुन- इस हफ्ते पुराने समय से चली आ रही सारी चिंताएं दूर होंगी। व्यापार में भी कई लाभ होंगे। आर्थिक स्थिति भी ठीक रहेगी। समय पर काम पूरा नहीं होने से शिक्षकों को नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। हर परिस्थिति में परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। खानपान पर ध्यान दें नहीं तो सेहत खराब हो सकती है।

उपाय- माता-पिता का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 6

कर्क- इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में काम की वजह से आपको शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। व्यापार में भावनाओं की जगह दिमाग से काम लें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। युवा वर्ग अपने करियर के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लेंगे। परिवार में शांति बनाए रखने के लिए आप उनकी हर बात मानने को तैयार रहेंगे। सेहत में गिरावट देख आप डॉक्टर से सलाह लेंगे।

उपाय- शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक– 5

सिंह- इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके अनुसार रहेगी। मन के अनुसार काम करना अच्छा रहेगा। व्यापार में आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। छात्र पढ़ाई में मन लगाने के लिए एकांत में ध्यान लगाने की कोशिश करेंगे। सप्ताह के अंत में आप परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएंगे। सेहत को ठीक रखने के लिए आप योग का सहारा लेंगे।

उपाय-  सफेद वस्तु का दान करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक– 3

कन्या- इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आप आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। सहकर्मियों के साथ उचित तालमेल रहेगा। व्यापार कर रहे लोग समय पर अपना काम करने में असफल रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग अपनी परीक्षा का उचित परिणाम पाकर काफी प्रसन्न रहेंगे। परिवार वालों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बनायेंगे। घर में प्रेम और स्नेह बना रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रहेगी।

उपाय– माता सरस्वती की पूजा करें।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक– 9

तुला- इस सप्ताह कार्यों में आ रही सभी बाधाएं दूर होंगी। सप्ताह के अंत तक आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में पूर्व में किए गए कार्य अब सफलता दिलाएंगे। युवा वर्ग अपनी जिम्मेदारियों को ठीक से निभाने का प्रयास करेंगे। परिवार के लोगों का मन किसी बात को लेकर चिंतित हो सकता है। कमर दर्द की समस्या आपको परेशान करेगी।

उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक– 1

वृश्चिक- इस सप्ताह आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में भी कठिन कार्यों को करने से न डरें। व्यापार में पैसों से जुड़ा हर काम बहुत ही सोच समझकर करें, नहीं तो नुकसान होने की संभावना है। सप्ताह के मध्य में आप सभी कामों से मुक्त होंगे और परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे। सेहत से जुड़ी किसी समस्या का भी समाधान होगा।

उपाय- गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं।
शुभ रंग- संतरी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक– 4

धनु- इस हफ्ते घर के कामों की वजह से दफ्तर में आप ध्यान नहीं दे पाएंगे। व्यापार से जुड़े लोग संभलकर काम करें। कोई नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। युवा वर्ग अपने रुके हुए कार्यों को गति देने का प्रयास करेंगे। परिवार में ख़र्चों पर थोड़ा लगाम लगाएं, नहीं तो आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। ऋतु परिवर्तन के कारण घर के बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

उपाय- गुरुजन या वरिष्ठ लोगों का आर्शीवाद लें।
शुभ रंग-  सफेद
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 2

मकर- कामकाज के मामले में यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में टारगेट पूरा करने के लिए आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थी हर समय अपनी परीक्षा की तैयारी में लगे रहेंगे। घर का माहौल भी ठीक रहेगा। मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। इन्हें ठीक करने के लिए मौसमी सर्दी-खांसी से बचें।

उपाय- मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं।
शुभ रंग– ब्राउन
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 9

कुंभ- यह सप्ताह सुखद रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की होगी। व्यापारियों को बड़े और नए प्रोजेक्ट मिलेंगे, जो ऊंचाइयों को छुएंगे। घरेलू कामों में गति आएगी। परिवार के सहयोग से आप बड़े कार्यों को पूरा कर पाएंगे। राजकीय सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। अविवाहितों के विवाह की बात पक्की हो सकती है। सेहत अच्छी रहने से मन भी प्रसन्न रहेगा।

उपाय– काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक– 6

Weekly Tarot Horoscope(5th-11th march) 2023
Weekly Tarot Horoscope(5th-11th march) 2023

मीन- इस सप्ताह रुके हुए सारे काम पूरे होने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों की वर्तमान जिम्मेदारियों में बदलाव होगा। व्यवसायिक कार्य के विस्तार के लिए आप अन्य व्यापारियों से मेलजोल बढ़ाएंगे। छात्र कार्य पूरा करने में देरी नहीं करते हैं। घर की मरम्मत या सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों में जेब से ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है। अपनी सेहत का ख्याल रखना।

उपाय- गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।
शुभ रंग-  गुलाबी
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 3

Important Link

Join Our Telegram Group
new
Click Here
sarkari yojana new Click Here
Official Websitenew Click Here

निष्कर्ष – Weekly Tarot Horoscope(5th-11th march) 2023

इस तरह से आप अपना  Weekly Tarot Horoscope(5th-11th march) 2023  क कर सकते हैं, अगर आपको इससे संबंधित और भी कोई जानकारी चाहिए तो हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं |

दोस्तों यह थी आज की  Weekly Tarot Horoscope(5th-11th march) 2023   के बारें में सम्पूर्ण जानकारी इस पोस्ट में आपको Weekly Tarot Horoscope(5th-11th march) 2023 , इसकी सम्पूर्ण जानकारी बताने कोशिश की गयी है |

ताकि आपके Weekly Tarot Horoscope(5th-11th march) 2023 से जुडी जितने भी सारे सवालो है, उन सारे सवालो का जवाब इस आर्टिकल में मिल सके |

तो दोस्तों कैसी लगी आज की यह जानकारी, आप हमें Comment box में बताना ना भूले, और यदि इस आर्टिकल से जुडी आपके पास कोई सवाल या किसी प्रकार का सुझाव हो तो हमें जरुर बताएं |

और इस पोस्ट से मिलने वाली जानकारी अपने दोस्तों के साथ भी Social Media Sites जैसे- Facebook, twitter पर ज़रुर शेयर करें |

ताकि उन लोगो तक भी यह जानकारी पहुच सके जिन्हें Weekly Tarot Horoscope(5th-11th march) 2023 पोर्टल की जानकारी का लाभ उन्हें भी मिल सके|

Sources –

punjabkesari

Related Posts

Join Job And News Update
Telegram WhatsApp Channel
FaceBook Instagram
Twitter YouTube
x