Live on NaukriTime
Welcome To naukri,Nakritime,Sarkari Result, Sarkari Exam,sarkarijob,sarkarijobfind,sarkari (NaukariTime.com)
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

JHARKHAND : अब मुख्यमंत्री सुकन्या योजना नहीं, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का मिलेगा लाभ

JHARKHAND – अब मुख्यमंत्री सुकन्या योजना नहीं, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का मिलेगा लाभ

प्रदेश में बालिकाओं, किशोरियों को अब पहले की तरह मुख्यमंत्री सुकन्या योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसके स्थान पर राज्य सरकार ने सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ देने का निर्णय लिया है। इसका क्रियान्वयन भी शुरू हो गया है।

इस बारे में विभिन्न जिलों में भी जानकारी जारी की जा रही है। चतरा में जिला प्रशासन ने इसके फायदे और शर्तों के बारे में बताया है कि आठवीं से बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़कियों को अब सुकन्या योजना की जगह सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके तहत उन्हें आर्थिक सहायता के अलावा स्कूली शिक्षा के बाद (12वीं के बाद) एकमुश्त अनुदान भी मिलेगा।

JHARKHAND : अब मुख्यमंत्री सुकन्या योजना नहीं, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का मिलेगा लाभ

 मुख्यमंत्री सुकन्या योजना : इस तरह से मिलेगी मदद

जिला प्रशासन चतरा के अनुसार आठवीं और नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़कियों को 2500 रुपये का आर्थिक लाभ मिलना है। दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा में पढ़ने वालों को 18-19 वर्ष की आयु पूरी होने पर 5000 रुपये और 20,000 रुपये का एकमुश्त अनुदान मिलेगा।

योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र से संपर्क करना होगा। संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी को केंद्र के माध्यम से आवेदन करना होगा। विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट http://www.chatra.nic.in की मदद ली जा सकती है।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का यह है उद्देश्य

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का असल उद्देश्य बालिकाओं, किशोरियों को शिक्षा से जोड़ना और वयस्क होने पर उसकी शादी के लिए जरूरी सहायता करना है. बच्चियों को स्कूल से जोड़े रखने में इससे बड़ी मदद मिलने की उम्मीद की जाती है.

निष्कर्ष – सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना

इस तरह से आप अपना सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना  में आवेदन  कर सकते हैं, अगर आपको इससे संबंधित और भी कोई जानकारी चाहिए तो हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं |

दोस्तों यह थी आज की सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के बारें में सम्पूर्ण जानकारी इस पोस्ट में आपको सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना , इसकी सम्पूर्ण जानकारी बताने कोशिश की गयी है |

ताकि आपके सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना  से जुडी जितने भी सारे सवालो है, उन सारे सवालो का जवाब इस आर्टिकल में मिल सके |

तो दोस्तों कैसी लगी आज की यह जानकारी, आप हमें Comment box में बताना ना भूले, और यदि इस आर्टिकल से जुडी आपके पास कोई सवाल या किसी प्रकार का सुझाव हो तो हमें जरुर बताएं |

और इस पोस्ट से मिलने वाली जानकारी अपने दोस्तों के साथ भी Social Media Sites जैसे- Facebook, twitter पर ज़रुर शेयर करें | ताकि उन लोगो तक भी यह जानकारी पहुच सके जिन्हें सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना  की जानकारी का लाभ उन्हें भी मिल सके|

महत्वपूर्ण लिंक्स ( Important Links)

Home Pag
new

Click Here
Join Our Telegram GroupnewClick Here

Related Posts

Join Job And News Update
TelegramWhatsApp Channel
FaceBookInstagram
TwitterYouTube
Join Telegram