Live on NaukriTime
Welcome To naukri,Nakritime,Sarkari Result, Sarkari Exam,sarkarijob,sarkarijobfind,sarkari (NaukariTime.com)
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

DA Hike: कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते में होगी इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी, सरकार ने किया ऐलान- Full Infrormation

DA Hike Update : अगर आप केंद्रीय कर्मचारी हैं तो यह खबर आपके लिए है। आपको बता दें कि केंद्र सरकार के एक अपडेट के मुताबिक कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होगी। तो आइए नीचे खबर में जानते हैं सरकार के इस फैसले के बारे में विस्तार से…

सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। देश में बढ़ती महंगाई के बीच अब सरकारी कर्मचारियों की सैलरी भी बढ़ने जा रही है। दरअसल, केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार की तरफ से बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान करने वाली है। केंद्र सरकार अपने एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता (डीए) मौजूदा 42 प्रतिशत से बढ़ाकर 45 प्रतिशत कर सकती है।

इसके लिए एक तय फॉर्मूला है, जिसके आधार पर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता बढ़ता है।

DA Hike: कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते में होगी इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी
DA Hike: कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते में होगी इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी

इस तरह तय होता है महंगाई भत्ता

वर्तमान में महंगाई भत्ता 42 प्रतिशत है। कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता श्रम ब्यूरो द्वारा हर महीने जारी औद्योगिक श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई-आईडब्ल्यू) के आधार पर तय किया जाता है।

श्रम ब्यूरो श्रम मंत्रालय की एक शाखा है। ऑल इंडिया रेलवेमेन्स फेडरेशन के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने पीटीआई-भाषा से कहा, ”जून 2023 के लिए सीपीआई-आईडब्ल्यू 31 जुलाई, 2023 को जारी किया गया।

हम महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत वृद्धि की मांग कर रहे हैं। लेकिन सरकार महंगाई भत्ते में तीन फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है. इसके 45 प्रतिशत रहने की संभावना है। ‘

इस दिन से होगा लागू

उन्होंने आगे बताया कि वित्त मंत्रालय का व्यय विभाग अपने राजस्व प्रभावों के साथ डीए में वृद्धि के लिए एक प्रस्ताव तैयार करेगा और प्रस्ताव को मंजूरी के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल के समक्ष रखेगा।

डीए में बढ़ोतरी 1 जुलाई, 2023 से प्रभावी होगी। वर्तमान में केंद्र सरकार के एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है। डीए में अंतिम संशोधन 24 मार्च, 2023 को किया गया था और 1 जनवरी, 2023 से लागू हुआ था।

बता दें कि महंगाई भत्ते को साल में दो बार रिवाइज किया जाता है. महंगाई भत्ते को आखिरी बार 24 मार्च, 2023 को संशोधित किया गया था और इसे 1 जनवरी, 2023 से लागू किया गया था। उस दौरान सरकार ने महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया था।

निष्कर्ष – DA Hike News

इस तरह से आप अपना DA Hike News कर सकते हैं, अगर आपको इससे संबंधित और भी कोई जानकारी चाहिए तो हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं |

दोस्तों यह थी आज की DA Hike News के बारें में सम्पूर्ण जानकारी इस पोस्ट में आपको DA Hike News , इसकी सम्पूर्ण जानकारी बताने कोशिश की गयी है |

ताकि आपके DA Hike News से जुडी जितने भी सारे सवालो है, उन सारे सवालो का जवाब इस आर्टिकल में मिल सके |

तो दोस्तों कैसी लगी आज की यह जानकारी, आप हमें Comment box में बताना ना भूले, और यदि इस आर्टिकल से जुडी आपके पास कोई सवाल या किसी प्रकार का सुझाव हो तो हमें जरुर बताएं |

और इस पोस्ट से मिलने वाली जानकारी अपने दोस्तों के साथ भी Social Media Sites जैसे- Facebook, twitter पर ज़रुर शेयर करें |

ताकि उन लोगो तक भी यह जानकारी पहुच सके जिन्हें DA Hike News पोर्टल की जानकारी का लाभ उन्हें भी मिल सके|

Important Links

Home Page
new
Click Here
Join Our Telegram Groupnew Click Here
Official websitenew Click Here

Source –

Internet

Also Read:-

Related Posts

Join Job And News Update
Telegram WhatsApp Channel
FaceBook Instagram
Twitter YouTube
x
Join Telegram