Live on NaukriTime
Welcome To naukri,Nakritime,Sarkari Result, Sarkari Exam,sarkarijob,sarkarijobfind,sarkari (NaukariTime.com)
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana Selection List : बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2023 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, Selection List देखें

Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana:-जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं सरकार रोजगार अनुपात में सुधार करने के लिए कई सारी योजनाएं आरंभ करती है। आज हम आपको ऐसी ही एक योजना से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जिसका नाम बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना है।

इस लेख को पढ़कर आपको इस योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। जैसे कि बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना क्या है?, इसका उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि। तो दोस्तो यदि आप बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप से निवेदन है कि आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana
Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana

Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana 2023

यह योजना बिहार सरकार द्वारा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों के लिए शुरू की गई है। इस योजना के तहत, सरकार उद्योग स्थापित करने पर 10 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान करेगी। यह योजना सरकार द्वारा उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई है। बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2023 के माध्यम से, बेरोजगारी दर को कम किया जाएगा और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के नागरिकों को वित्तीय सहायता मिलेगी। ताकि वह अपनी इंडस्ट्री शुरू कर सकें। बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लिए 102 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है।

बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के बारे में जानकारी

योजना का नाम बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना
किस ने लांच की बिहार सरकार
लाभार्थी बिहार के अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के नागरिक
उद्देश्य उद्योग स्थापित करने के लिए बढ़ावा देना
प्रोत्साहन राशि 10 लाख रुपए
आधिकारिक वेबसाइट https://udyami.bihar.gov.in/
साल 2023
आवेदन करने की तिथि 15 से 30 सितंबर

Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana का उद्देश्य

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में सूक्ष्म और लघु उद्योगों को बढ़ावा देना है। इस योजना के माध्यम से, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के नागरिकों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। ताकि वह अपना खुद का बिजनेस शुरू कर सके। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के माध्यम से बेरोजगारी दर में भी कमी आएगी। इससे अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के युवाओं को बेहतर आजीविका मिल सकेगी।

Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana 1% ब्याज पर प्रदान किया जाएगा ऋण

स्वरोजगार के माध्यम से प्रदेश के नागरिक न केवल आत्मनिर्भर बनेंगे बल्कि अन्य नागरिकों के लिए भी रोजगार सृजन कर सकेंगे। स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए बिहार सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं शुरू की जा रही हैं।

ऐसी ही एक योजना है बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना। इस योजना के तहत, सभी वर्गों के युवाओं को उद्यम शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। जिसके लिए उन्हें 10 लाख रुपये तक का लोन मुहैया कराया जाएगा।

इसके अलावा योजना की कुल लागत का 50% या अधिकतम ₹500000 तक का अनुदान भी सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा और लाभार्थी को शेष ₹500000 पर 1% ब्याज का भुगतान करना होगा। यह लोन राशि लाभार्थी को 84 किस्तों में लौटानी होगी। बिहार सरकार की ओर से इस योजना के लिए बजट भी तय कर दिया गया है.

Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana के अंतर्गत चयन प्रक्रिया

इस योजना के तहत चयन प्रक्रिया उद्योग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली 11 सदस्यीय समिति के माध्यम से की जाएगी। इस योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। जिसके लिए पोर्टल लॉन्च किया जाएगा। सरकार की ओर से चयन के लिए दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत आवेदन के साथ सभी उद्यमियों को अपनी परियोजना रिपोर्ट और राशि से संबंधित जानकारी देनी होगी। इसके बाद समिति द्वारा परियोजना और राशि का मूल्यांकन किया जाएगा।

Mukyamantri Udyami Yojana प्रोत्साहन राशि

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि बिहार सरकार ने 19 अप्रैल को बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के शुभारंभ को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत, बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत सभी लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि के रूप में 10 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। इन 10 लाख रुपये में से 5 लाख रुपये अनुदान के रूप में और 5 लाख रुपये ब्याज मुक्त ऋण के रूप में प्रदान किए जाएंगे।

बिहार सरकार ने राज्य के युवाओं को वित्तीय वर्ष में अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए दो समान किस्तों में 10 लाख रुपये का अनुदान प्रदान करने का निर्णय लिया है। जिसका भुगतान लाभार्थी को 84 किस्तों में करना होगा। इस योजना के तहत बिहार सरकार ने 200 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है। अगर आप इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana के लाभ तथा विशेषताएं

  • बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत, सरकार उद्योग स्थापित करने के लिए 10 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान करेगी।
  • केवल अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के नागरिक ही इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
  • बिहार सरकार बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2023 के माध्यम से उद्योग को प्रोत्साहन देने की कोशिश कर रही है।
  • इस योजना के माध्यम से बेरोजगारी दर को कम किया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के नागरिकों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।
  • इस योजना के लिए बिहार सरकार द्वारा 102 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।
  • 10 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि में से 5 लाख रुपये अनुदान के रूप में और 5 लाख रुपये ब्याज मुक्त ऋण के रूप में प्रदान किए जाएंगे।
  • इस योजना के माध्यम से उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।
  • इस योजना के तहत बेरोजगारी दर में भी गिरावट आएगी।
  • अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के नागरिकों को बेहतर आजीविका मिलेगी।
  • लोन की रकम 84 किस्तों में जमा करनी होती है।
  • यह ऋण ब्याज मुक्त होगा।
  • प्रशिक्षण और परियोजना निगरानी के लिए सरकार द्वारा ₹25000 प्रदान किए जाएंगे।
  • ऋण का लाभ उठाने के लिए, लाभार्थी को किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक से स्व-घोषणा करना अनिवार्य है।

आवेदन करने के लिए पात्रता

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अति पिछड़ा वर्ग, महिलाएं एवं युवा उद्यमी आवेदन कर सकते हैं। इन सभी श्रेणियों के उद्यमियों के लिए पात्रता इस प्रकार है।

  • आवेदक बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए चालू खाता होना अनिवार्य है।
  • स्वामित्व फर्म उद्यमी द्वारा अपने व्यक्तिगत पैन पर किया जा सकता है।
  • आवेदक की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • केवल स्वामित्व फर्म, साझेदारी फर्म, एलएलपी या प्राइवेट लिमिटेड कंपनियां ही इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
  • आवेदक की शैक्षणिक योग्यता 10+2 या इंटरमीडिएट, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा या समकक्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अति पिछड़ा वर्ग, महिला अथवा युवा वर्ग से होना चाहिए।

महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • निवास प्रमाण पत्र
  • मैट्रिक प्रमाण पत्र
  • इंटरमीडिएट या समकक्ष योग्यता प्रमाण पत्र
  • हस्ताक्षर का नमूना
  • पैन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाती प्रमाण पत्र(पिता के नाम से)
  • करेंट अकाउंट निर्गत की तिथि साक्ष्य के साथ

बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

रजिस्ट्रेशन:-

  • सर्वप्रथम आपको उद्योग विभाग बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा।
  • इस पेज पर आपको निम्नलिखी जानकारी दर्ज करनी होगी
  • इसके पश्चाताप को ओटीपी प्राप्त करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको ओटीपी बॉक्स में ओटीपी दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद आपको वेरिफाई के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

लॉगिन प्रक्रिया:- 

  • इसके बाद आपकी मेल आईडी पर लॉगिन और पासवर्ड भेजा जाएगा।
  • इस लॉगिन पासवर्ड के जरिए आपको लॉगिन करना होगा।

आवेदन फॉर्म:- 

  • इसके बाद आपके सामने आवेदन पत्र खुल कर आएगा।
  • आप को आवेदन पत्र में पूछी गई निम्नलिखित जानकारी दर्ज करनी होगी।

पहला चरण

  • सबसे पहले आपको व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • व्यक्तिगत जानकारी कुछ इस प्रकार है।
    • आवेदन कर्ता का नाम
    • लिंग
    • जन्मतिथि
    • माता/पिता/पति/अभिभावक का नाम
    • वैवाहिक स्थिति
    • आवेदन कर्ता का पता
    • आवेदक का आधार नंबर
    • मोबाइल नंबर
    • ईमेल आईडी
    • आवेदन का प्रकार
    • जाती
    • उच्चतम शैक्षिक योग्यता आदि
  •  इसके पश्चात आपको सेव के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

दूसरा चरण:-

  • अब आपको अपना शिक्षा विवरण दर्ज करना होगा।
  • यदि आप अपना शैक्षिक विवरण जोड़ना चाहते हैं तो आपको शैक्षणिक विवरण जोड़े के विकल्प पर क्लिक करना होगा और यदि आप अपना दक्षता प्रशिक्षण कोर्स का विवरण दर्ज चाहते हैं तो आपको दक्षता प्रशिक्षण कोर्स जोड़े के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको निम्नलिखित जानकारी दर्ज करनी होगी।
    • बोर्ड/संस्था का नाम
    • बोर्ड/संस्था का रोल नंबर
    • पास करने का साल
    • विषय
    • प्रशिक्षण संस्था का नाम
    • वर्ष
    • ट्रेंड
    • अवधि
  • इसके पश्चात आप को जोड़ के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

तीसरा चरण

  • अब आपको अपना पारिवारिक विवरण दर्ज करना।
  • पारिवारिक विवरण में आपको निम्नलिखित जानकारी दर्ज करनी होगी।
    • आवेदक का व्यवसाय
    • मासिक आय
    • व्यवसाय का विवरण
    • मुख्य पारिवारिक व्यवसाय
    • रिवार की कुल वार्षिक आय
    • क्या परिवार का कोई व्यक्ति सरकारी नौकरी में है?
  • अब आप को जोड़े के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

चौथा चरण

  • इसके बाद आपको संगठन का विवरण दर्ज करना होगा।
  • इस विवरण में आपको निम्नलिखित जानकारी दर्ज करनी होगी।
    • क्या आपने प्रोपराइटरशिप, पार्टनरशिप फर्म, एलएलपी अथवा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का गठन किया है?
    • आवेदनकर्ता की संस्था/इकाई से संबंधित पदनाम
    • आवेदक को संस्था/इकाई का प्रकार
    • संस्था/इकाई का नाम
    • संस्था/इकाई का पंजीकृत पता
  • इसके पश्चात आप को सेव के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • यदि आप अपनी संस्था या इकाई में प्रमोटर, डायरेक्टर या पार्टनर जोड़ना चाहते हैं तो आपको प्रमोटर/ डायरेक्टर/ पार्टनर जोड़े के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको प्रमोटर डायरेक्टर या पार्टनर का नाम, पदनाम, लिंग, श्रेणी तथा शेयर से संबंधित जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • अब आपको जोड़े के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

पांचवा चरण

  • इसके बाद आपको परियोजना विवरण दर्ज करना होगा।
  • परियोजना विवरण में आपको निम्नलिखित जानकारी दर्ज करनी होगी।
    • प्रोजेक्ट का नाम
    • क्या आपने इस प्रोजेक्ट से संबंधित कोई कौशल प्रशिक्षण लिया है? यदि नहीं तो आपको सेव करके आगे बढ़ना होगा और यदि हां तो प्रशिक्षण संस्थान का नाम, वर्ष, ट्रेंड, अवधि दर्ज करके जोड़े के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
    • क्या जमीन/शेड की पहचान हो गई है? यदि नहीं तो सेव करके अगले चरण में जाएं और यदि हां तो जमीन का विवरण आपको दर्ज करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको सेव के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

छठा चरण

  • अब आपको वित्त विवरण फॉर्म भरना होगा।
  • इस फॉर्म में आपको निम्नलिखित जानकारी दर्ज करनी होगी।
    • पूंजी/निवेश का विवरण
    • क्या भवन/शेड/दुकान किराए पर है? यदि हां तो किराए की रकम दर्ज करनी होगी।
    • प्लॉट और मशीनरी/उपकरण
    • अन्य अचल संपत्ति
    • कार्यशील पूंजी
  • इसके पश्चात आपको सेव के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको बैंक विवरण दर्ज करना होगा।
  • बैंक विवरण में आपको निम्नलिखित जानकारी दर्ज करनी होगी।
    • बैंक का नाम
    • शाखा का नाम
    • खाता का प्रकार
    • आईएफएससी कोड
    • खाता संख्या
    • केवल ट्रांजैक्शन आईडी
  • अब आपको सेव के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

सातवा चरण

  • इसके पश्चात आपको अपने दस्तावेज अपलोड करने होंगे जो की कुछ इस प्रकार हैं।
  • जाति प्रमाण पत्र
    • हस्ताक्षर की फोटो
    • प्रोफाइल फोटो
    • रद्द चेक कौशल
    • प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र
    • जमीन संबंधित रसीद/पट्टे से संबंधित दस्तावेज/किरायानामा
    • संस्था/इकाई निजी पेन कार्ड
    • संस्था/इकाई प्रमाण पत्र
    • आवासीय प्रमाण पत्र
    • उच्चतम शैक्षिक योग्यता का प्रमाण पत्र
    • इंटरमीडिएट का समकक्ष
    • मैट्रिक/दसवीं पास का प्रमाण पत्र
  • अब आपको सभी फॉर्म में भरे डाटा की जांच करनी होगी।
  • इसके लिए आपको सबमिट करने से पहले चेक फॉर्म डेटा के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • चेक करने के बाद आपको सभी प्रकार की डिटेल्स के नीचे दिए गए वेरिफाई विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपने द्वारा अपलोड किए गए सभी दस्तावेजों की जांच करनी होगी।
  • अब आपको Verify Uploaded Docs के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको सबमिट फॉर्म के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको डिक्लेरेशन पर टिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको फाइनल सबमिट विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अंतर्गत आवेदन कर पाएंगे।

Bihar Udyami Yojana Selection List देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको उद्योग विभाग बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • इसके पश्चात आपको नवीनतम गतिविधियां के अंतर्गत मुख्यामंत्री उद्यमी योजना 2023 का राँडोमिज़ेशन परिणाम जानने के लिए यहाँ क्लिक करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • सभी चयनित लाभार्थियों की सूची आपकी स्क्रीन पर खुल जायेगी

निष्कर्ष – Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana Selection List

इस तरह से आप अपना Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana Selection List कर सकते हैं, अगर आपको इससे संबंधित और भी कोई जानकारी चाहिए तो हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं |

दोस्तो यह थी आज की   Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana Selection List के बारें में सम्पूर्ण जानकारी इस पोस्ट में आपको Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana Selection List , इसकी सम्पूर्ण जानकारी बताने कोशिश की गयी है |

ताकि आपके Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana Selection List से जुडी जितने भी सारे सवालो है, उन सारे सवालो का जवाब इस आर्टिकल में मिल सके |

तो दोस्तों कैसी लगी आज की यह जानकारी, आप हमें Comment box में बताना ना भूले, और यदि इस आर्टिकल से जुडी आपके पास कोई सवाल या किसी प्रकार का सुझाव हो तो हमें जरुर बताएं |

और इस पोस्ट से मिलने वाली जानकारी अपने दोस्तों के साथ भी Social Media Sites जैसे- Facebook, twitter पर ज़रुर शेयर करें |

ताकि उन लोगो तक भी यह जानकारी पहुच सके जिन्हें Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana Selection List पोर्टल की जानकारी का लाभ उन्हें भी मिल सके|

Important Links

Home Pagenew Click Here
Join Our Telegram Groupnew Click Here
Official Websitenew Click Here

Sources –

Internet

Also Read:-

Related Posts

Join Job And News Update
Telegram WhatsApp Channel
FaceBook Instagram
Twitter YouTube
x
Join Telegram