Live on NaukriTime
Welcome To naukri,Nakritime,Sarkari Result, Sarkari Exam,sarkarijob,sarkarijobfind,sarkari (NaukariTime.com)
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Bihar Board Notice: ऑनलाइन किये गए बिहार बोर्ड के 39 साल के सर्टिफिकेट, उम्र छुपा कर परीक्षा देने वालों पर होगी कार्रवाई…

Bihar Board Notice:-  बिहार बोर्ड में 39 साल के सभी सर्टिफिकेट ऑनलाइन हो गए हैं। मैट्रिक या इंटर उत्तीर्ण छात्र अपना अंक पत्र और मूल प्रमाण पत्र की सॉफ्ट कॉपी के लिए ईमेल से आवेदन कर सकते हैं। प्रमाणपत्र उनके ईमेल पर ही भेजे जाएंगे। Bihar Board Notice

बोर्ड ने मैट्रिक व इंटर के 1983 से अब तक के सभी प्रमाण पत्र को डिजिटल कर दिया है। बोर्ड द्वारा पहले मैनु़अल प्रमाण पत्र दिया जाता था। अगर किसी छात्र को अपना द्वितीय मूल प्रमाण पत्र चाहिए होता तो उन्हें ऑफलाइन आवेदन करना होता था। इसके बाद उन्हें प्रमाण पत्र मिलता था। क्योंकि 2010 के पहले मैट्रिक और इंटर के प्रमाण पत्र डिजिटल नहीं थे। Bihar Board Notice

जरूरत होने पर छात्र आवेदन देकर प्रमाण पत्र प्राप्त करते थे लेकिन अब बिहार बोर्ड ने 2010 के पहले और 1983 तक के सभी प्रमाण पत्र को डिजिटल कर दिया है। वहीं, 1983 के पहले के सभी प्रमाण पत्र को डिजिटल करने का काम चल रहा है।

ज्ञात हो कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की स्थापना 1952 में हुई थी। बोर्ड द्वारा 1960 से 1982 तक के प्रमाण पत्र को डिजिटल किया जायेगा। प्रमाण पत्र के डिजिटल होने से बिहार बोर्ड के लाखों छात्रों को फायदा होगा।

Bihar Board Notice
Bihar Board Notice

कहीं भी कर सकते हैं आवेदन : Bihar Board Notice

छात्र ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए अब छात्रों को पटना आने की आवश्यकता नहीं होगी। छात्र देश भर के किसी भी कोने से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं, ऑफलाइन आवेदन नौ प्रमंडल में क्षेत्रीय कार्यालय के अलावा दिल्ली क्षेत्रीय कार्यालय से किया जा सकता है। बोर्ड की मानें तो छात्र द्वारा सही जानकारी के साथ आवेदन करने पर कुछ ही घंटों में प्रमाण पत्र निर्गत कर दिया जाता है। Bihar Board Notice

1983 से अब तक के मैट्रिक और इंटर प्रमाण पत्र को बोर्ड ने किया डिजिटल, उम्र छुपा कर मैट्रिक परीक्षा देने वाले आ रहे पकड़ में … Bihar Board Notice

बोर्ड सूत्रों की मानें तो प्रमाण पत्र को डिजिटल करने में कई ऐसे छात्र पकड़ में आ रहे हैं, जिन्होंने उम्र छुपा कर दो-दो बार मैट्रिक परीक्षा दी है। ऐसे छात्रों की सूची भी बोर्ड द्वारा तैयार की जा रही है। ज्ञात हो कि बिहार बोर्ड द्वारा 2018 से डिजिटलाइजेशन का काम शुरू किया गया है। जल्द ही शेष बचे 1960 से 1982 तक के सभी प्रमाण पत्रों को डिजिटल किया जायेगा।

निष्कर्ष – Bihar Board Notice 2022

इस तरह से आप अपना Bihar Board Notice 2022  चेक कर सकते हैं, अगर आपको इससे संबंधित और भी कोई जानकारी चाहिए तो हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं |

दोस्तों यह थी आज की Bihar Board Notice 2022 के बारें में सम्पूर्ण जानकारी इस पोस्ट में आपको Bihar Board Notice 2022 , इसकी सम्पूर्ण जानकारी बताने कोशिश की गयी है |

ताकि आपके Bihar Board Notice 2022 से जुडी जितने भी सारे सवालो है, उन सारे सवालो का जवाब इस आर्टिकल में मिल सके |

तो दोस्तों कैसी लगी आज की यह जानकारी, आप हमें Comment box में बताना ना भूले, और यदि इस आर्टिकल से जुडी आपके पास कोई सवाल या किसी प्रकार का सुझाव हो तो हमें जरुर बताएं |

और इस पोस्ट से मिलने वाली जानकारी अपने दोस्तों के साथ भी Social Media Sites जैसे- Facebook, twitter पर ज़रुर शेयर करें |

Join Telegramnew Click Here

 

Related Posts

Join Job And News Update
Telegram WhatsApp Channel
FaceBook Instagram
Twitter YouTube
x