Live on NaukriTime
Welcome To naukri,Nakritime,Sarkari Result, Sarkari Exam,sarkarijob,sarkarijobfind,sarkari (NaukariTime.com)
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Anganwadi New Bharti 2023: 53000+ पदों पर भर्ती, पढ़ें नोटिफिकेशन, सैलरी, पात्रता की पूरी जानकारी- Very Useful

Anganwadi New Bharti 2023: राज्य के बेरोजगारों के लिए यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी है। उत्तर प्रदेश बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग आंगनबाड़ी भर्ती के तहत अलग-अलग पदों पर नियुक्तियां कर रहा है। आंगनवाड़ी भर्ती 2023 अधिसूचना से संबंधित खबर भी सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि जल्द ही राज्य में 53000 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2023 अधिसूचना के अनुसार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी हेल्पर सहित अन्य रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। आंगनवाड़ी भर्ती 2023 से संबंधित विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2023 के लिए आवेदन कर सकेंगे।

UP Anganwadi Bharti 2023 Details in Hindi

उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2023 के तहत रिक्त पदों की संख्या की बात करें तो आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक पदों के लिए 2428 पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं, आंगनवाड़ी वर्कर्स के पदों पर 12000 से 14000 पदों पर भर्ती होने की संभावना है. संभवतः आंगनवाड़ी हेल्पर के पद के लिए 13000 से 15000 पद निर्धारित किए गए हैं। मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और परियोजना अधिकारी के पदों के लिए पदों की संख्या भी जल्द ही निर्धारित की जाएगी।

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि कम पढ़े-लिखे लोगों के पास सरकारी नौकरी करने का अवसर होता है। कम पढ़े-लिखे लोग भी आवेदन कर आंगनवाड़ी भर्ती में भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। साथ ही इन उम्मीदवारों को चुने जाने पर अच्छा वेतन भी प्रदान किया जाता है। यही वजह है कि उम्मीदवार आंगनवाड़ी भर्ती का इंतजार करते हैं।

आइए जानते हैं पात्रता, शैक्षिक योग्यता, आवेदन प्रक्रिया सहित उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2023 से जुड़ी अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में। यह एक प्रकार की सीधी भर्ती है, जिसमें उम्मीदवार बिना परीक्षा दिए नौकरी पा सकते हैं।

Uttar Pradesh Anganwadi Bharti 2023 Eligibility: शैक्षणिक योग्यता

शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए शैक्षिक योग्यता कम से कम दसवीं पास निर्धारित की गई है। वहीं, आंगनवाड़ी सहायिकाओं के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पांचवीं पास है। यदि उम्मीदवार आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो उनके पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

UP Anganwadi Bharti 2023 Age Limit: आयु सीमा

आंगनवाड़ी भर्ती 2023 के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2023 के आधार पर की जाएगी। आंगनवाड़ी सहायकों के लिए आयु सीमा 21 वर्ष से 50 वर्ष निर्धारित की गई है। सभी पदों के लिए आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को नियमों के आधार पर आयु सीमा में छूट मिलेगी।

UP Anganwadi Bharti 2023 Selection Process: चयन प्रक्रिया

आंगनवाड़ी भर्ती 2023 के तहत चयन प्रक्रिया मेरिट लिस्ट के आधार पर की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की सूची पद के अनुसार कक्षा 5वीं, 10वीं, 12वीं और स्नातक के अंकों के आधार पर बनाई जाएगी. चयनित उम्मीदवारों को निर्धारित पदों पर नियुक्त किया जाएगा. बता दें कि ग्रेजुएशन के बाद अगर उम्मीदवार द्वारा कोई डिग्री की गई है तो उसके अंकों को मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़ा जाएगा.

UP Anganwadi Bharti 2023 Salary: सैलरी

आंगनवाड़ी भर्ती 2023 के तहत मिलने वाली सैलरी पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है. महिला सुपरवाइजर को 20,000 रुपये, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 4,000 से 8,000 रुपये, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 3,000 से 6,000 रुपये और आंगनवाड़ी सहायकों को 2,000 से 4,000 रुपये प्रति माह का भुगतान किए जाने की संभावना है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद सैलरी से जुड़ी ज्यादा जानकारी देख सकेंगे।

उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2023 के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन रखी जाएगी। उम्मीदवार बिना किसी परेशानी के ऑनलाइन माध्यम से इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद, आपको आवेदन करने से संबंधित विस्तृत जानकारी के बारे में चरण-दर-चरण बताया जाता है।

UP Anganwadi Bharti 2023 Application Form

  • आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आपको हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ना होगा, आपको आवेदन पत्र और वहां आवेदन करने के तरीके के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी।
  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर भर्ती से संबंधित एक लिंक दिखाई देगा, इसे खोलें।
  • अब फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
  • अनुरोधित दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रति अपलोड करें।
  • आवेदन पत्र और दस्तावेजों को ध्यान से जांचें।
  • अब फाइनल सबमिट बटन पर क्लिक कर के आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।

UP Anganwadi Bharti 2023 Notification Details in Hindi

बता दें कि, यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2023 अधिसूचना अभी तक उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि 53000 से ज्यादा आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसके चलते जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है. उम्मीद है कि नवंबर के महीने में उम्मीदवार उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2023 अधिसूचना देख सकते हैं।

 Important Links

Home Pagenew Click Here
Join Our Telegram Group
new
Click Here
Official websitenew Click Here

निष्कर्ष – Anganwadi New Bharti 2023

इस तरह से आप अपना  Anganwadi New Bharti 2023 कर सकते हैं, अगर आपको इससे संबंधित और भी कोई जानकारी चाहिए तो हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं |

दोस्तों यह थी आज की Anganwadi New Bharti 2023 के बारें में सम्पूर्ण जानकारी इस पोस्ट में आपको Anganwadi New Bharti 2023 , इसकी सम्पूर्ण जानकारी बताने कोशिश की गयी है |

ताकि आपके Anganwadi New Bharti 2023 से जुडी जितने भी सारे सवालो है, उन सारे सवालो का जवाब इस आर्टिकल में मिल सके |

तो दोस्तों कैसी लगी आज की यह जानकारी, आप हमें Comment box में बताना ना भूले, और यदि इस आर्टिकल से जुडी आपके पास कोई सवाल या किसी प्रकार का सुझाव हो तो हमें जरुर बताएं |

और इस पोस्ट से मिलने वाली जानकारी अपने दोस्तों के साथ भी Social Media Sites जैसे- Facebook, twitter पर ज़रुर शेयर करें |

ताकि उन लोगो तक भी यह जानकारी पहुच सके जिन्हें Anganwadi New Bharti 2023 पोर्टल की जानकारी का लाभ उन्हें भी मिल सके|

Source –

Internet

Related Posts

Join Job And News Update
Telegram WhatsApp Channel
FaceBook Instagram
Twitter YouTube
x
Join Telegram